फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां छोड़कर चली गई, वियोग में नेशनल प्लेयर ने देखिए क्या किया?

Sun, 09 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
लड़की ने निगला जहर
विज्ञापन
मां छोड़कर चली गई तो वियोग न सह सकी नेशनल प्लेयर और उसने वो कदम उठाया, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मामला हरियाणा के हिसार का है।
विज्ञापन


बीए फाइनल वर्ष की छात्रा और हैंडबाल की नेशनल खिलाड़ी 20 वर्षीय पूनम की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। नेशनल खिलाड़ी की मां की मौत हो गई थी, लेकिन वह इस दुख को सहन नहीं कर सकी, जिसके चलते उसने भी जहरीली दवा निगल ली।

बिगड़ती हालत देखकर परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका पूनम नरवाना के प्रेमनगर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को हो गया था ब्रेन हैमरेज

मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
नरवाना के प्रेम नगर में रहने वाले प्रेमचंद ने बताया कि करीब छह माह पहले पत्नी संतरो को ब्रेन हैमरेज की शिकायत के चलते उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर उनकी मौत हो गई थी। जब इस बात का पता छोटी बेटी पूनम को चला तो वह सदमे में चली गई। कुछ दिन के बाद बेटी ने कॉलेज में जाना भी छोड़ दिया। घर पर गुमसुम रहने लगी।

प्रेमचंद ने बताया कि उनकी बेटी नरवाना कॉलेज में बीए फाइनल ईयर में पढ़ती थी और हैंडबाल की नेशनल खिलाड़ी थी। कई बार नेशनल खेल चुकी थी। कल रात खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरे में चले गए। पूनम भी अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद ही पूनम की तबीयत बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगी।

पूछने पर उसने बताया कि गेहूं में रखने वाली दवाई निगल ली है। गंभीर हालत में उसे हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पूनम ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मी रोशन लाल ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें