फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: दारू हरियाणा की, लड़की पंजाब की और होटल हिमाचल के

Wed, 29 Jun 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
विज्ञापन
हिमाचल में नालागढ़ के दो होटलों में पकड़े गए सेक्स रैकेट के आरोपियों से पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। देहव्यापार के आरोप में दोनों होटलों से बरामद लड़कियां पंजाब की हैं, मौके से बरामद शराब हरियाणा की निकली।
विज्ञापन


पकड़ में आए दलाल संदीप पुत्र अवतार सिंह निवासी भटिंडा व होटल प्रबंधक कुलवंत पुत्र दयाल सरकाघाट मंडी से हैं। दोनों को रविवार को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

खास बात यह है कि नालागढ़ में दोनो होटल राजनेताओं से संबंधित थे। जबकि बद्दी का भी होटल राजनेता से संबंधित है। सभी मामले दो पार्टियों से जुड़े राजनेताओं के होटलों से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

होटल में पड़ी थी रेड, 5 युवतियों समेत दलाल ​गिरफ्तार

सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में दो होटल में देह व्यापार का मामला सामने आने पर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के होटल पर छापेमारी करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर होटल में रेड किया गया था।

इस दौरान होटल के बैंक्वेट हॉल से पुलिस ने साउंड सिस्टम व फोर सेल इन हरियाणा की छह अंग्रेजी शराब की बोतलों सहित पांचों लड़कियों व दलाल को संदेहात्मक परिस्थितियों में पाया। बरामद पांचों लड़कियों ने दिए बयान में कहा कि भटिंडा, मोगा व लुधियाना से उन्हें दलाल संदीप लेकर आया था।

लड़कियों की उम्र 24 से 28 साल के बीच है। पुलिस की ओर से इस संबंध में इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट पांच (ए), (बी), (डी), 39 एपी एक्साईज एक्ट व 120बी के तहत कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने नालागढ़ के दो होटलों में रेड कर आठ लड़कियों को देह व्यापार मामले में कब्जे में लिया था।

इसमें दो होटल मालिकों व तीन महिला दलालों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिलाओं को मेडिकल के बाद सरकारी गवाह बनाया गया है। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें