फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे लूटा मुथूट फाइनेंस से 11 किलो सोना? 5 चौंकाने वाले सच

Mon, 18 May 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने त्रिपड़ी मार्केट स्थित मुथूट कंपनी ऑफिस में शनिवार शाम हुई लूट की घटना को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार कंपनी की दोनों महिला कर्मी नवनीत कौर और वीनस शर्मा इस लूट में शामिल रहीं। उन्हीं की मिलीभगत से लुटेरे 11 किलो सोने के जेवरात और ढाई लाख की नकदी लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


वारदात के कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया है। पटियाला जोन के आईजी परमजीत सिंह गिल, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने रविवार दोपहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मामले में अलग-अलग टीमें बनाकर जांच की गई।

जांच टीमों ने हाल ही में नौकरी से निकाले गए और नौकरी छोड़ कर गए सभी कर्मचारियों की सूची तैयार की। इन कर्मचारियों का हुलिया और फुटेज में नजर आए संदिग्धों के हुलिए का मिलान किया गया। साथ ही कंपनी में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की गतिविधियों को भी जांचा गया।
विज्ञापन


इससे पुलिस को कुछ अहम खास सुराग मिले। इस पर पुलिस ने खुफिया सूत्रों को एक्टिव करके मौजूदा और पूर्व कर्मियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया।

सबसे पहले मास्टरमाइंड अरेस्ट, बाद में बाकी

पुलिस ने सबसे पहले मास्टरमाइंड गौरव कुमार सिंगला को अर्बन एस्टेट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गौरव कुछ समय पहले तक मुथूट की धर्मपुरा बाजार ब्रांच में कार्यरत था। इसी दौरान उसकी दोस्ती साथी कर्मियों नवनीत कौर और वीनस शर्मा से हुई। इन दोनों ने लूट में गौरव का साथ दिया।

गौरव की निशानदेही पर फोर्ड आईकोन गाड़ी से 119 पैकेट सोने के गहने, नकदी, लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, पिस्तौल, तीन कारतूस और अन्य सामान बरामद किया। गौरव के साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ डिंपल को भी अर्बन एस्टेट स्थित उसके घर से काबू कर 100 पैकेट सोने के गहने बरामद किए गए।

तीसरे आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी के पास से 100 पैकेट सोने के गहने मिले जबकि चौथे आरोपी रोबिन रावल की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और 100 पैकेट सोने के गहने बरामद किए।

हर पल की जानकारी दे रही थीं महिलाकर्मी

गिरोह के मुख्य सरगना गौरव कुमार और गुरप्रीत सिंह की महिला साथी वीनस शर्मा और नवनीत कौर मुथूट ऑफिस में ही कार्यरत हैं। इन दोनों को त्रिपड़ी टाउन पटियाला से गिरफ्तार किया गया।

यह दोनों लगातार ऑफिस की जानकारी आरोपियों को दे रही थीं और वारदात को अंजाम देने में भी इन्होंने आरोपियों की मदद की। वीनस के पास से 50 पैकेट सोने के गहने और 68500 रुपये की नकदी जबकि नवनीत से 50 पैकेट सोने के गहने बरामद किए गए।

दिनदहाड़े लूट से मच गया था हड़कंप
मुथूट ऑफिस में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई लूट से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। चार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कंपनी के कर्मियों को बंधक बनाया और सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया।

इसके बाद वे 11 किलो सोने के गहने और करीब ढाई लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। जाते समय लुटेरों ने कंपनी मैनेजर दर्शन सिंह के मुंह पर टेप लगाकर उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

बीसीए है वारदात का मास्टर माइंड गौरव सिंगला

पटियाला में शनिवार शाम को मुथूट फिनकार्प कंपनी में लूट करने वाले के सभी छह आरोपी काफी पढ़े-लिखे हैं। लेकिन अमीर बनने की चाहत में इन सभी ने मिलकर गैंग बनाया और फिर वारदात कर डाली। लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया और वारदात के कुछ घंटों अंदर ही पकड़े गए।

लूट का मास्टरमाइंड पटियाला के अर्बन अस्टेट का रहने वाला गौरव कुमार सिंगला बीसीए पास है, जबकि उसका पड़ोसी व इस वारदात में उसका साथी रहा गुरप्रीत सिंह डिंपल एमए जर्नलिज्म है, जो एक अखबार का पूर्व पत्रकार भी है। मुख्य सरगना गौरव कुछ समय पहले तक मुथूट फाइनको नाम की फाइनेंस कंपनी में सीएसई लगा हुआ था और धर्मपुरा बाजार की ब्रांच में कार्यरत था।

कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ी थी। इस दौरान गौरव की कंपनी वर्करों वीनस शर्मा व नवनीत कौर से दोस्ती हो गई थी। इसी कारण इन दोनों लड़कियों ने लूट की योजना में गौरव का साथ दिया। वीनस शर्मा ने पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी से एमबीए फाइनेंस किया है और नवनीत ने एमएससी आईटी की हुई है।

गौरव खुद प्रापर्टी के काम में कर्जदार हो गया था। इसने अपने कर्ज उतारने के लिए यह साजिश बनाई। वहीं गैंग का एक अन्य मेंबर रोबिन रावल ज्योतिषी है। उसकी बस स्टैंड के नजदीक ही ज्योतिषी की दुकान है। सुखविंदर सिंह सुखी भी सबका नजदीकी दोस्त था, जिसे गौरव ने अच्छी कमाई का लालच देकर अपने साथ मिला लिया।

इस बड़ी लूट की वारदात की प्लानिंग आरोपी पिछले एक महीने से कर रहे थे। सारी प्लानिंग ज्योतिषी की दुकान पर होती थी। पुलिस के मुताबिक ज्योतिषी मुथूट के आफिस में जाकर रेकी भी करके आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें