प्रेम विवाह कर दोनों हंसी खुशी साथ रह रहे थे लेकिन लड़की के परिजनों को ये गवारा नहीं हुआ और दलित नवविवाहित जोड़े पर लड़की के परिजनों ने हमला कर दिया। मामला पंजाब के अमृतसर के गुरु अर्जुन देव नगर का है।
हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस बेबस दिखी। पुलिस ने नवविवाहित जोड़े को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस पर पुलिस मुलाजिम बिकर सिंह ने अपनी पिस्तौल निकालकर एक हमलावर के दांत पर मारी जिससे उसका दांत टूट गया।
गुरु अर्जुन देव नगर निवासी रणबीर सिंह की शादी 4 अप्रैल को लवजीत कौर के साथ पंचकूला सेक्टर-2 के गुरुद्वारा दशमेश पिता पातशाही दसवी बुड्ढा दल में हुआ था। हाईकोर्ट में चार मई को सुरिंदर गुप्ता की अदालत में प्रेम विवाह का रजिस्ट्रेशन हुआ था। अदालत ने स्टेट ऑफ पंजाब, कमिश्नर ऑफ पुलिस, एसएचओ बी डिवीजन, लड़की के पिता सुखदेव सिंह और मां कुलदीप कौर को नोटिस जारी किया था।