फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से एक्टिवा को मारी टक्कर, फिर दोस्तों ने बीच सड़क फाइनेंसर को काट डाला, ये वजह आई सामने

Sun, 26 May 2019 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक फाइनेंसर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाभा के गांव हरीगढ़ के रहने वाले एक फाइनेंसर को उसके ही दो दोस्तों ने तलवारों से काट कर कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक कत्ल पैसों के लेन-देन के चलते किया गया है। खबर लिखे जाने तक सदर नाभा पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना सदर नाभा से एएसआई श्मशेर सिंह ने बताया कि नाभा के गांव हरीगढ़ के रहने वाला शमशाद खान (36) फाइनेंस का काम करता था और साथ ही उसका लोहे के गेट वगैरह बनाने का काम भी था। वह बॉडी बिल्डर भी था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह नाभा में काम करके रोजाना की तरह अपने गांव हरीगढ़ एक्टिवा पर लौट रहा था। 

रास्ते में गांव ढींगी के कब्रिस्तान के पास शमशाद खान के एक्टिवा को उसके दो दोस्तों नाभा के जेडी जिम के मालिक सुरजीत वर्मा और सैलून संचालक गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी ने अपनी कार से टक्कर मार दी। इससे शमशाद खान जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच आरोपियों ने कार से बाहर निकल कर तलवारों से कई वार शमशाद खान पर किए। पीछे से आ रहे शमशाद खान के भाई कर्म खान और वहां से गुजरते लोगों ने जब यह देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ शमशाद खान को नाभा के अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अब तक कि जांच में मामला पैसों के लेन-देन का लग रहा है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें