फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आईलेट्स जाने को कह कर निकली युवती, भाई बोला- नशे का टीका देकर प्रेमी और उसके भाई ने मारा

Wed, 29 Jan 2020 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कस्बा गोइंदवाल साहिब स्थित गुरुद्वारा बाऊली साहिब की सराय में प्रेमी और उसके भाई के साथ सेवा करने का बहाना बनाकर फिरोजपुर की युवती ने कमरा लिया। इसी कमरे में दोनों भाइयों ने नशे का टीका लगाकर युवती की हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिए हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। इसके लिए मृतका के सिर के पीछे चोट मारी गई। थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर जिले के गाव संत वाला निवासी नछत्तर सिंह ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन संदीप कौर के गाव नीलेवाल निवासी वरियाम सिंह पुत्र तरसेम सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। वरियाम सिंह अक्सर संदीप कौर से मिलने उनके घर भी आता था। नछत्तर सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन की मंगनी करने की तैयारी में था। 

वरियाम सिंह नहीं चाहता था कि संदीप कौर किसी और के घर में दुल्हन बनकर जाए। सोमवार की सुबह संदीप कौर घर से ये कहकर गई कि वे तरनतारन में आइलेट्स की परीक्षा देने जा रही है। इसके बाद वह अपने प्रेमी वरियाम सिंह और उसके भाई मनजिंदर सिंह के साथ गुरुद्वारा बाऊली साहिब में माथा टेकने पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद वरियाम सिंह ने रहने के लिए सराय में कमरा नंबर-37 ले लिया। रजिस्टर में वरियाम सिंह ने खुद को संदीप कौर का पति और मनजिंदर सिंह को देवर बताया। रात भर वहां रहने के बाद कहासुनी हुई। इस दौरान संदीप कौर को नशे का टीका लगा दिया। नछत्तर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को वरियाम सिंह ने नशे का आदी बना दिया था। 

दोनों भाइयों ने संदीप कौर को तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। नछत्तर सिंह ने संदीप कौर के सिर के पीछे चोट मारकर उसे ये कहकर अस्पताल में दाखिल करवाया कि हादसे में वह घायल हुई है। मंगलवार को रात नौ बजे संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया गया।

थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संदीप कौर नशे की आदी हो चुकी थी। मृतका के भाई नछत्तर सिंह के बयान पर वरियाम सिंह और उसके भाई मनजिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका संदीप कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
गुरुद्वारा बाऊली साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह नूरदी ने कहा कि गुरु घर माथा टेकने आए श्रद्धालु अक्सर ठहरने के लिए कमरा ले लेते हैं। वरियाम सिंह ने संदीप कौर का पति होने का दावा करते कमरा नंबर-37 लिया था। कमरे में नशे की डोज कैसे दी गई, इस बाबत कोई जानकारी नहीं। फिलहाल सराय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें