फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची के साथ 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 29 Jan 2020 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप एक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 10 वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर गए तो वह उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गया। शिकायत मिलने पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जंसा थाने की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जंसा क्षेत्र की बच्ची के अनुसार वह शाम के समय घर के पास स्थित खेत की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी चीख सुन कर ग्रामीण भाग कर मौके पर आए तो आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने घर जाकर आपबीती परिजनों को सुनाई तो लोग किशोर के घर गए। इस दौरान किशोर ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। जंसा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें