फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सामने जीजा के साथ मिलकर बहन को चाकुओं से गोदा

Mon, 16 May 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में रिश्ते हुए कलंकित। भाई ने जीजा के साथ मिलकर बच्चों के सामने बहन को चाकुओं से गोद डाला। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। लुधियाना के राहो रोड स्थित चंद्र लोक कॉलोनी में यह वारदात अंजाम दी गई। आरोपियों ने बच्चों को बंधक बनाया, उन्हीं के सामने महिला की हत्या की और उसके बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान चंद्र लोक कालोनी की तस्वीर कौर (40) के रुप में हुई है। पुलिस ने तस्वीर कौर के पति सुखविंदर सिंह और भाई सुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जमीन को लेकर भाई से विवाद था, पति से घरेलू विवाद था

हत्या की जांच - फोटो : demo pics
थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी डीएसपी दिलबाग सिंह ने कहा कि तस्वीर कौर की हरियाणा के सिरसा में जमीन थी, जिसके लिए उसका अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। उसका अपने पति के साथ भी घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों कभी अलग हो जाते तो कभी इकट्ठा रहना शुरू कर देते थे।

जमीन विवाद में कुछ दिन पहले ही अदालत ने तस्वीर कौर के हक में फैसला दिया था। इसके बाद से उसका भाई सुरजीत उससे रंजिश रखने लगा था। उसने अपनी बहन को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। सुरजीत ने पूरी प्लानिंग बनाई और अपने जीजा को इस काम में साथ मिला लिया।

शनिवार को तस्वीर कौर अपने बेटे अभिषेक (19) और बेटी किरणदीप कौर (15) के साथ घर में थी। इसी दौरान सुरजीत और सुखविंदर घर में आए। सुखविंदर ने अपने दोनों बच्चों को पकड़ लिया और सुरजीत ने चाकू से तस्वीर कौर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। तस्वीर कौर को गंभीर रुप से घायल करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

उनके जाने के बाद दोनों बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और तस्वीर को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तस्वीर को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें