फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से 6 साल की बच्ची किडनेप, हत्या कर जमीन में गाड़ा

Fri, 13 May 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
अपहरण के बाद बच्ची का रेप और हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्ते में फूफा लगते व्यक्ति ने ही शादी समारोह से 6 साल की बच्ची की किडनेप के बाद हत्या कर जमीन में गाड़ दिया। बच्ची की पहचान पंजाब के गांव आलमपुर मंदा की 6 वर्षीय सहजप्रीत पुत्री महमा के रूप में हुई है, जिकी हत्या करने का आरोपी उसका फूफा ही बताया जा रहा है। बच्ची की गुमशुदगी का मामला, पंजाब के बोहा थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पंजाब के मानसा जिले के गांव आलमपुर मंदा से शादी समारोह से बच्ची किडनेप हुई थी। गांव रूपावाली के रहने वाला उसका फूफा काला भी उसी दिन से गायब था।
पंजाब के बुढलाडा डीएसपी राजबीर सिंह बोपाराय और थाना बोहा प्रभारी प्रितपाल सिंह ने 42 साल के काला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने माना कि लड़की का मर्डर करके फतेहाबाद जिले के रतिया थानांतर्गत लधुवास के पास जमीन में डैड बॉडी दबा रखी है।
विज्ञापन


पुलिस ने डेड बॉडी निकलवाई। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण क्यों किया और फिर उसकी हत्या भी क्यों कर दी। पंजाब के साथ-साथ हरियाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें