फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका ने साथ रहने से किया इंकार, खफा प्रेमी ने कर डाली खौफनाक वारदात

Fri, 29 Mar 2019 05:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका ने साथ रहने से इनकार किया तो गुस्साए प्रेमी ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर 45 ए की है। पुलिस ने केस दर्ज कर बुड़ैल निवासी आरोपी बबलू (25) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सेक्टर-45ए स्थित 177/बी के पास एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी है। 

विज्ञापन


पीसीआर समेत थाना प्रभारी बलदेव कुमार और बुड़ैल चौकी इंचार्ज जुलदान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला की लाश सीढ़ियों पर पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। शव के पास ही महिला के कान और नाक की बाली गिरी हुई थी। मौके पर पहुंची सीएफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। इसके बाद वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई। शव को सेक्टर-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक महिला का नाम मीना था, जो बुडै़ल में रहती थी। उसका एक बेटा भी है। 

पति ने धक्का देकर घर से निकाला था बबलू को
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी बबलू को मीना के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चार साल से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 6 महीने पहले बबलू मीना को ले जाने उसके घर आया। तब मीना के पति शमशेर ने बबलू को भला बुरा कह घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया था। तभी से बबलू बदला लेने की फिराक में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में लाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार बुधवार को बबलू महिला को सेक्टर-45ए स्थित एक निर्माणाधीन घर में ले गया था। अगली सुबह करीब पौने आठ बजे लोगों को महिला की लाश मिली। 

महिला ने बात नहीं मानी तो आपा खो बैठा आरोपी
सूत्रों का कहना है कि जिस निर्माणाधीन मकान में मीना को लेकर बबलू गया था, वहां दोनों में विवाद भी हुआ। आरोपी उसे अपने साथ रहने को मजबूर कर रहा था जबकि मीना इसके लिए तैयार नहीं थी। उसने इनकार किया तो आरोपी बबलू आपा खो बैठा। उसने पहले मीना को बुरी तरह पीटा फिर तेजधार हथियार से सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस उसे जिला अदालत में पेश कर रिमांड लेगी। ताकि हथियार की बरामदगी के साथ हत्या की असली वजह भी पता लग सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें