फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः सेहत विभाग के दफ्तर में महिला ड्रग इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी दी जान

Fri, 29 Mar 2019 04:53 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रंजिश के चलते मोरिंडा निवासी एक व्यक्ति ने खरड़ स्थित फूड एंड केमिकल टेस्टिंग लैब में घुसकर जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी (35) की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी वहां से भागने लगा तो लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के पुलिस प्रमुख को मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी मोरिंडा के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को करीब 11 बजे अपनी बाइक पर आया और सीधा फर्स्ट फ्लोर पर स्थित डॉ. नेहा शौरी के रूम में गया। इसी दौरान आरोपी ने उन पर अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर से बिलकुल नजदीक से तीन फायर किए। दो गोलियां नेहा की छाती में दिल के पास लगीं जो कि जानलेवा साबित हुईं। 

इसके बाद बिल्डिंग के बाहर आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। सूचना पाकर थाना सिटी के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के निकट पड़ी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इस वारदात के बाद लैब के सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल उठे रहे हैं। नेहा का मायका पंचकूला के सेक्टर 12 जबकि ससुराल पंचकूला के सेक्टर 6 में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल होने से था आहत 

एसएसपी भुल्लर ने बताया कि आरोपी बलविंदर साल 2009 में मोरिंडा में जसप्रीत मेडिकल स्टोर नाम की केमिस्ट शॉप चलाता था। जब डॉ. नेहा शौरी रोपड़ में ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में तैनात थीं तो उन्होंने 29 सितंबर 2009 को जसप्रीत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था।

इस दौरान नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली 35 तरह की दवाएं स्टोर से बरामद हुई थीं। इसके संबंध में बलविंदर के पास कोई दस्तावेज नहीं था। इस कारण डॉ. नेहा ने जसप्रीत मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था। इसी के चलते आरोपी डा. नेहा से रंजिश रखने लगा था।

मैडम की थी गवाही, आरोपी डरा हुआ था 
वारदात स्थल पर मौजूद विभाग के कुछ मुलाजिमों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अदालत में केस चल रहा है, जिसमें कुछ दिन बाद डॉ. नेहा शौरी के बयान दर्ज होने थे। आरोपी बलविंदर कुछ दिन से नेहा शौरी के दफ्तर के कई चक्कर लगा चुका था। शुक्रवार को भी बलविंदर संभवतया इसी केस के सिलसिले में नेहा के दफ्तर में आया था। नेहा शौरी द्वारा इस केस में आरोपी की कोई भी मदद करने से इनकार करने पर आरोपी ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें