फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ रुपये के लिए महिला की हत्या

Wed, 08 Oct 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से खुद से करीब दोगुना उम्र की महिला के साथ अवैध संबंध रखने वाले 28 वर्षीय युवक ने महज तीन सौ रुपये के लिए चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी देवीचंद को माजरी चौक से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को अंबाला स्थित जीआरपी की अदालत में पेश किया जाएगा।

जीआरपी के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 52 साल थी। वह अक्सर लकड़ियां लेने के लिए कैंट इलाके में आती थी। इसी दौरान एमईएस कर्मी नानकू राम (पेंटर) का बेटा देवीचंद महिला को अपने साथ ले गया और रुपये के लेनदेन में उससे विवाद हो गया।
विज्ञापन


नशे की हालत में देवीचंद ने दो चुन्नियों से महिला का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर फरार हो गया। तीन अक्तूबर को चंडीमंदिर छावनी में रेलवे ट्रैक के पास से जीआरपी ने शव बरामद किया।

घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस पांच दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को भी दो डीएसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और लोगों से भी पूछताछ की थी।

मौके से मिली जानकारियों के आधार पर छानबीन की गई और आरोपी को बुधवार को माजरी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक देवीचंद ओल्ड पंचकूला में दुकान चलाता है और नशे का आदी है। वह दुकान पर भी कभी-कभार ही बैठता था।

अमन सिंह, एसएचओ, जीआरपी, चंडीगढ़ ने बताया कि आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें