फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो उठाया खौफनाक कदम

Mon, 29 Dec 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर एक ऑटो चालक ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। गोली लगने से ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई, लेकिन पत्नी की सांसें अभी चल रही हैं। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


वारदात रविवार शाम को हिसार रोड स्थित बांगड़ सिनेमा के पीछे जेपी कॉलोनी की है। थाना शहर प्रभारी रतन सिंह और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

घायल को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से बंदूक भी बरामद कर ली है।

उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
घायल संतोष के भाई विनोद ने बताया कि राजेश और संतोष के पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी कर दी है। जबकि तीन बच्चे नितेष (13), साक्षी (11) और मितु (8) वारदात के समय बाहर खेल रहे थे। घर पहुंचे तो बच्चों ने मां को घायल और पिता को मरा हुआ देखा तो बुरी तरह रोने लगे। 

य‌ह था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मूल रूप से जसिया निवासी राजेश पांचाल अपने परिवार के साथ जेपी कॉलोनी में किराए पर रहता था। रविवार शाम 6 बजे राजेश घर में शराब की बोतल लेकर आया था। पत्नी ने उसके शराब पीने का विरोध किया तो वह उसे पीटने लगा।

मारपीट करने से रोका तो राजेश कमरे में से अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल लाया और रसोई में गई संतोष पर फायर कर दिया। गोली संतोष के दाएं पैर में लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई।

उसे घायल देखकर राजेश ने खुद बंदूक का मुंह अपनी ओर किया और फायर कर दिया। गोली उसके गले में जा धंसी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने भीतर जाकर देखा कि राजेश मरा पड़ा था जबकि उसकी पत्नी घायल हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन

शराब के नशे ने बना दिया था कंगाल

विनोद ने बताया कि राजेश काफी अमीर था। उसका ट्रक बॉडी मेकिंग का काम था। लेकिन शराब के नशे ने उसे बर्बाद कर दिया था। जिस मकान में परिवार आज किराए पर रह रहा था, वह उसी का था।

इसे उसने करीब डेढ़ साल पहले बेच दिया था। वह फिलहाल ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा था। पहले भी कई बार शराब पीने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा होता था। राजेश के पास 3 लाइसेंसी हथियार हैं।

वर्जन :::
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतोष व राजेश के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते राजेश ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मार ली। इसमें राजेश की मौत हो गई है, जबकि संतोष घायल है। बंदूक को कब्जे में ले लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
रतन सिंह, एसएचओ, थाना शहर, रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें