नर्सिंग स्टूडेंट की हत्या का राज खुल गया है। रेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। बिसरा रिपोर्ट में छात्रा की मौत का राज सामने आया। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है।
हत्याकांड से जुड़े आरोपी युवक की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। नर्सिंग स्टूडेंट का शव करीब पांच माह पूर्व पठानकोट स्थित सुजानपुर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था।
छात्रा अमृतसर से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। बिसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े आरोपी गुरदासपुर के आईटीआई कालोनी निवासी राजेश कुमार ने पहले छात्रा से बलात्कार किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने भाई व एक अन्य साथी की मदद से कपनदीप का शव सुजानपुर के पास फेंका था।