थाना सदर के गांव कालिएवाला में पारिवारिक जमीनी झगड़े में एक एनआरआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक एनआरआई हरिंदर सिंह तीन दिन पहले कनाडा से आया था। हरिंदर सिंह उर्फ काला पुत्र सुरजीत सिंह गांव कालिएवाला अपनी पुशतैनी जमीन गांव चोटिया लिंक सड़क पर गेहूं की कटाई करवा रहा था।
शाम गाड़ियों में आए हमलावरों ने उसे गोलियों से मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि हरिंदर के बुज़ुर्गों की पुश्तैनी जमीन का पारिवारिक झगड़ा था और इस झगड़े की रंजिश में ही एनआरआई की हत्या की गई है।