फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक के लिए बहू ने किया सास का कत्ल

Mon, 28 Jul 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़/लुधियना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा थाना के गांव रकबा में बुजुर्ग महिला तेज कौर के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


डीएसपी मनदीप सिंह गिल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने बहू को गिरफ्तार किया है। गिल ने कहा कि रविवार को बुजुर्ग महिला का कत्ल हुआ था।

पुलिस को गुमराह करने के लिए कातिल ने दीवार पर चाक से लिखा कि यह कत्ल नवरीत ढट्ट ने किया है और उसने पांच हजार रुपये लेने थे, नहीं देने पर कत्ल किया गया है।

पति की मौत के बाद सास करती थी कलह

डीएसपी गिल ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान आरोपी बहू 32 वर्षीय कर्मजीत कौर से पूछताछ के बाद इस गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल की गई दातरी भी बरामद कर ली गई है।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पहला विवाह इसी परिवार में बड़े लड़के कुलवंत से हुआ था। उसकी तीन साल पहले एड्स से मौत हो गई। पति की मौत के बाद बहू की शादी उसके देवर जसवीर सिंह के साथ कर दी गई।

लगभग छह माह पहले हुई मेडिकल जांच में पता चला कि बहू को भी एड्स है। उसी दिन से सास तेज कौर ने घर में क्लेश शुरू कर दिया और बहू को अपने घर जाने के लिए दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

किसी और व्यक्ति से संबंध में सास बनी थी बाधक

पुलिस के दावे के अनुसार तेज कौर के किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध थे। उनके बीच में भी सास रुकावट बन रही थी। इस बीच उसका पति जसबीर रायकोट अपने किसी दोस्त के यहां गया था।

वहीं बहू ने मौका पाकर दातरी लेकर अपनी सास की गर्दन पर कई वार कर किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने दातरी को एक पेटी के नीचे छिपा दिया और केस को उलझाने के लिए घर में पड़े लक्ष्मण रेखा के चॉक से दीवार पर झूठा नोट लिख दिया।

झूठी कहानी बनाकर पड़ोस में भी शोर मचा दिया कि जब वह अपनी चार साल की बेटी को पार्क में खिलाने के लिए गई थी तभी किसी ने घर में घुस कर उसकी सास का कत्ल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें