फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीला में कपूरथला वासी फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या

Sun, 28 Feb 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला गांव सिधवां दोनां के एक व्यक्ति की सुबह चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर गाड़ी से उतरे और सिर पर गोलियां दाग दीं। उसने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर के बड़े भाई जोगिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनका भाई 18 साल से फिलिपींस के मनीला में फाइनेंस का काम कर रहा था और सनोसा शहर में रह रहा था। करीब डेढ़ साल से वह गांव में ही था। 40 दिन पहले ही वह मनीला पहुंचा था लेकिन रविवार सुबह चार बजे उसक हत्या की खबर गांव पहुंची।

जोगिंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह को मनीला में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सनोसा से करीब 300 किमी दूर संजागो शहर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में बुलाया था। जैसे ही उनका भाई कार से वहां पहुंचा और गाड़ी से उतरने लगा तो एकदम से उनपर गोलियां बरसा दीं गई। उनके सिर पर गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक बिंदर का बड़ा बेटा बलजिंदर सिंह करीब आठ माह पहले स्टडी बेस पर कनाडा गया था और 11 वर्षीय छोटा बेटा गांव में ही पढ़ रहा है। गांव सिधंवा दोनां निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि 12 माह के भीतर गांव सिधवां दोनां के तीसरे व्यक्ति की मनीला में गोली मारकर हत्या की गई है। इससे पहले गांव के सोमनाथ प्रजापति व सुक्खा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बहुत रोका परिवार ने लेकिन नहीं माना
मृतक बलविंदर सिंह की बड़ी साली रणजीत कौर ने बताया कि परिवार ने उसे मनीला की बार-बार गोली मारकर हत्या करने की घटनाओं का हवाला देते हुए वापस लौटने से बहुत रोका था लेकिन वह नहीं माना। बलविंदर सिंह ने बताया था कि वह सिर्फ अपनी दुकान व दो वाहन बेचने के लिए जा रहा है और उसके बाद वह वापस यहां (भारत) आकर गांव में खेतीबाड़ी का काम संभालेगा लेकिन बलविंदर सिंह सदा के लिए दुनिया से ही चला गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें