फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी में 35 लाख की अवैध शराब पकड़ी

Sun, 28 Feb 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कोटवन वार्डर पर अरुणांचल निर्मित अंग्रेजी शराब भरे ट्रक सहित तीन वाहन पकड़ लिए। इन्हें लेकर जा रहे चार लोगों को भी पुलिस ने दबोच लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोटवन बार्डर पर कोसी पुलिस ने 10 टायरा ट्रक, मैक्स पिकअप जीप और एक केंटर गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो उनमें तिरपाल के नीचे शराब की पेटियां लदी मिलीं। इनमें अरुणांचल निर्मित अंग्रेजी शराब लदी थी।

पुलिस ने शराब ले जा रहे मंजीत सिंह निवासी गांव पहरकलां थाना कान्होर पटियाला, मान सिंह निवासी ग्राम कांधी थाना मलवां जिला फतेहपुर, शीशपाल सिंह निवासी गांव सहारा खुर्द इगलास अलीगढ़ और विपिन यादव निवासी थाना व कस्बा देवकाली फैजाबाद को दबोच लिया।
विज्ञापन


एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोग शराब को अरुणाचल से लेकर शिकोहाबाद होली पर बेचने के लिए जा रहे थे। एसएसपी ने कोसीकलां पुलिस को पांच हजार इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें