लुधियाना में दोराहा के गांव जसपालों में रहने वाले जगदीप सिंह की हत्या उसी के दोस्त ने सिर पर ईंट मार कर और फिर गला दबाकर की थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। जांच के बाद पुलिस ने जगदीप के दोस्त हरविंदर सिंह उर्फ रिक्की को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि जगदीप रिक्की की बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे गुस्साए रिक्की ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ईंट और उसके जूते भी बरामद कर लिए हैं। जगदीप सिंह और रिक्की दोस्त थे, लेकिन जगदीप ने रिक्की की बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। इससे रिक्की जगदीप से रंजिश रखने लगा।
कुछ दिन पहले उनके एक दोस्त की शादी थी। समारोह खत्म होने के बाद रिक्की जगदीप को अपने घर ले गया। वहां दोनों ने शराब पीने की प्लानिंग बनाई। रिक्की जगदीप को नहर किनारे ले गया। वहां पर जगदीप को शराब पिलाने के बाद रिक्की ने उसके सिर पर ईंट दे मारी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
बाद में रिक्की ने जगदीप का गला घोंट दिया और शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसने शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस को थाना शहीद भगत सिंह नगर की नहर से शव मिला था। खुराना ने कहा कि थाना एसबीएस नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने इस मामले को सुलझाया है।