फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और प्रेमी संग मिलकर पिता का कत्ल

Sun, 27 Jul 2014 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बटाला में घटी खौफनाक वारदात। एक पिता को अपनी बेटी के प्रेम संबंधों पर आपत्ति जताना ही हत्या की वजह बन गया। उसकी हत्या भी खुद बेटी ने ही की।
विज्ञापन


आरोप है कि इस मामले में बेटी के प्रेमी और मां ने भी उसका सहयोग किया। घटना डेरा बाबा नानक क्षेत्र के अलावलवाल की है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनो आरोपी फरार हैं।

गांव अलावलवाल में घटी घटना के संबंध में मृतक 55 वर्षीय सुखदेव सिंह साल के भाई रशपाल सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि उसके भाई सुखदेव सिंह की बेटी अमनदीप कौर का गांव कोटली विराम के रहने वाले सुखपाल सिंह से प्रेम संबंध है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रेमी के लिए पिता को मारने की रची साजिश

अपनी बेटी के प्रेम संबंध पर सुखदेव सिंह को आपत्ति थी। जबकि मां बलविंदर कौर बेटी के संबंधों से सहमत थी।

पिता के विरोध से परेशान होकर मां-बेटी ने प्रेमी के साथ मिल सुखदेव सिंह को रास्ते से हटाने का फैसला किया। साथ ही शनिवार देर रात तीनों ने मिलकर तेजधार हथियार से सुखदेव सिंह का कत्ल कर दिया।

लाश को खुर्दबुर्द करने के लिए उसे एक निर्जन जगह पर फेंक फरार हो गए।
विज्ञापन

कार्रवाई शुरू, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

हत्या की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया। थाना प्रभारी डेरा बाबा नानक ने बताया कि मृतक की आरोपी बेटी अमनदीप कौर, मां बलविंदर कौर और उसके प्रेमी सुखपाल सिंह के खिलाफ सुखदेव के भाई रशपाल सिंह के बयानों पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को बटाला सिविल अस्पताल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें