फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में सनसनी!

Sun, 27 Jul 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छिबरामऊ (कन्नौज)
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज के छिबरामऊ में पड़ोस में खेलने गई बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव खेत के पास झाड़ियों में फेंक गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम भी बुलाई गई। एसपी का दावा है कि घटना से जुड़े तमाम सबूत हाथ लगे हैं। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची के सौतेले पिता की तहरीर पर दुष्कर्म कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दस वर्षीय बच्ची शुक्रवार की दोपहर पड़ोस में खेलने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। बावजूद इसके परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

ग्राम प्रधान के पति ने बताया कि बच्ची के चाचा ने फोन पर शाम पांच गायब होने की सूचना दी थी। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर खेतों के पास मूंज की झाड़ियों में बोरी दिखी। लोगों ने बोरी खोलकर देखा तो उसमें बच्ची की लाश थी। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पिता का आरोप है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।

सूचना मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाली सीओ रमेश कुमार भारतीय पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, किंतु ग्रामीणों ने शव उठने नहीं दिया। स्थिति तनावपूर्ण देख सीओ ने आला अफसरों को सूचना दी। साथ ही विशुनगढ़ थानाध्यक्ष आदित्य प्रकाश यादव और सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी को फोर्स के साथ मौके पर बुलाया।

कुछ ही देर में एसपी अनिल कुमार जैन, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, फोरेंसिक टीम इंचार्ज मुमताज अली, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव और सर्विलांस प्रभारी मोहम्मद तारिक भी गांव पहुंच गए। बच्ची के सौतेले पिता ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार शाम डाग स्क्वायड टीम ने भी गांव पहुंचकर जांच की। एसपी एके जैन ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच में पुलिस के हाथ कई ठोस सबूत मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें