फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी काबू

Tue, 19 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में तैनात कमांडो की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि कमांडो की पत्नी ने ही तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस ने आरोपी महिला को 21 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायपुर खुर्द में रहनेवाली महिला सुखदीप कौर को मौलीजागरां पुलिस ने उसके पति जसबीर सिंह (40) की हत्या के  आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि महिला ने ही पति की हत्या तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। बाद में लापता होने की सूचना तीन मार्च को पुलिस स्टेशन में दी थी। पुलिस का कहना है कि अभी शव का पता नहीं चला है।

पुलिस ने राजपुरा में टीम भेज कर शव का लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां कुछ पता नहीं चला था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला के तीन साथियों को (जो इस समय पटियाला जेल में बंद है) प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाएगी। उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अब तक पुलिस ने सिर्फ शक के आधार पर ही महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार और न ही शव बरामद कर पाई है।
विज्ञापन


ये था मामला
जसवीर सिंह मोहाली के फेज दो स्थित पंजाब पुलिस कमांडो कांपलेक्स में तैनात था। तीन मार्च को वह सुबह पांच बजे मोटरसाइकिल से घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी सुखदीप कौर ने मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में जसबीर के लापता होने का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने 16 मार्च को मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें