मोहल्ला गोलागंज में एक सूने मकान को चोरों ने चोरों ने अपना निशाना बनाया। छत के सहारे जाल का ताला तोड़कर रिटायर्ड प्रिंसिपल के मकान से चोरों ने नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। बदायूं से लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तो खलबली मच गई। थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
जिला बदायूं के इसलामनगर के एक इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल स्वर्गीय ज्ञानचंद्र मिश्रा का परिवार मोहल्ला गोलागंज में रहता है। 15 अप्रैल को परिवार के सभी लोग बदायूं रिश्तेदारी में गए थे। रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया।
चोर छत के जाल का ताला तोड़कर मकान में घुसे और फिर एक के बाद एक कमरे का सरकुंडा उखाड़कर अलमारियों व बक्सों का खंगाला करने के बाद नगदी व जेवर समेत जरूरी कागजात ले गए। पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि सोमवार को दोपहर मकान में चोरी की जानकारी मिली।
मकान में पहुंचकर देखा तो अलमारियां व बक्से खुले हुए पड़े थे। करीब एक लाख रुपये की नगदी व नौ लाख रुपये के जेवर समेत 20 लाख रुपये की एफडी के कागज व जरूरी कागजात गायब मिले। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पत्नी के मुताबिक घटना की तहरीर पुलिस को दी जा रही है।