फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने सोशल मीडिया पर डाली गुमशुदगी की पोस्ट, पुलिस ने कमरे से निकाला शव

Thu, 14 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन

लहरागागा के नजदीकी गांव नंगला में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने मारकर तूड़ी वाले कमरे में दबा दिया। इसके बाद महिला की गुमशुदगी की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। पुलिस ने बुधवार को महिला का शव बरामद कर ससुराल परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना लहरागागा सदर के प्रभारी डा. जगबीर सिंह ने बताया कि गांव भुटाल कलां की रहने वाली सुखदीप कौर (27) का विवाह तीन साल पहले गांव नंगला निवासी लवप्रीत सिंह के साथ हुआ था। 

विज्ञापन


उसके पास डेढ़ साल का बेटा भी है। सुखदीप कौर के भाई गुरसेवक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि सुखदीप कौर को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। इसके कारण ससुराल वालों ने उसका गला घोंटकर मार डाला और शव तूड़ी वाले कमरे में दबा दिया। इसके बाद खुद ही 10 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सुखदीप कौर को गुमशुदा बताया। 

पुलिस ने जांच की तो सारा मामला सामने आ गया। बुधवार को डीएसपी मूनक अजयपाल सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार लहरा सुरिंदर सिंह की मौजूदगी में सुखदीप कौर के शव को तूड़ी वाले कमरे से निकाला गया। पुलिस ने मृतका के भाई गुरसेवक सिंह के बयान पर महिला के पति लवप्रीत सिंह, ससुर कर्मजीत सिंह, सास सतवीर कौर और देवर सुमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर में रंजिश में सिर पर कांपा मारकर हत्या

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
फिरोजपुर के मक्खू थाना के अंतर्गत गांव डिबवाला और पल्लूवाला के बीच पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति के सिर पर कांपा मारकर हत्या कर दी गई। थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में वीर सिंह निवासी टिब्बीरंगा ने बताया कि वह अपने मामा बोहड़ सिंह व बलवीर सिंह के साथ बाइक पर गांव की ओर जा रहे थे। 

इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव टिब्बी रंगा के रहने वाले केशर सिंह, मेजर सिंह, किक्कर सिंह, राजिंदर सिंह, बूटा सिंह, सोना सिंह, दर्शन सिंह, बगीजा सिंह व बलविंदर सिंह ने उन लोगों पर हमला कर दिया। वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान आरोपियों ने कांपे से उनके मामा बोहड़ सिंह पर वार किया जो उनके सिर पर लगा।

घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मक्खू थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर उक्त सभी नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें