फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः कुकर्म करने के बाद मासूम को मार डाला, रात को कार में घायल मिला था बच्चा

Thu, 04 Jul 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजपुर में गली में खेल रहे पांच साल के बच्चे के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुकर्म करने के बाद हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे का शव इंडिका कार में फेंक दिया। परिवार दिनभर बच्चे की तलाश करते रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार रात को कार के अंदर से बच्चे का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक बच्चे की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अपने बेटे के साथ वह बहन के घर आई थी। बच्चा घर के बाहर गली में खेलने चला गया। थोड़ी देर बाद बच्चे को बाहर देखा तो वह नहीं था। परिवार के सभी लोग बच्चे की तलाश करने में जुट गए। बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि बच्चा उनकी कार में लेटा है। उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता ने कहा कि वह काम पर गया हुआ था। 

जब वह घर पहुंचा तो बच्चे की तलाश शुरू की गई। बच्चे का शव एक कार से बरामद हुआ। बच्चा खून से लथपथ था। किसी ने उसके साथ कुकर्म किया था। पुलिस ने रात के समय शक की बुनियाद पर एक व्यक्ति को पकड़ा था। थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया। अभी तक पुलिस ने कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया है। 

उधर, सिविल अस्पताल के डॉ शशि भूषण ने बताया कि अनुमान है कि किसी व्यक्ति ने बच्चे के साथ जबरदस्ती कुकर्म किया है। ऐसा लगता है कि कुकर्म करते समय आरोपी ने बच्चे का मुंह हाथ से दबाया होगा। दम घुटने से बच्चे की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ साफ हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें