फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में महिला का कत्ल, शव को चादर में बांधकर गली में फेंका

Sun, 05 Jun 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के ब​ठिंडा में महिला की हत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला की हत्या की, फिर उसके शव को चादर में बांधकर गली में फेंक दिया। वारदात पंजाब के बठिंडा की है। मृतका की पहचान परिंदा रोड की गली नंबर 20 में किराए के मकान में रह रही परमजीत कौर के रूप में हुई।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब मकान के नीचे वाले फ्लोर पर रह रहे युवक ने कुछ शोर सुना। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर वह पड़ोसियों को बुलाने गया तो दो युवकों को चादर में कुछ बांधकर नीचे फेंकते हुए देखा। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

थाना कैंट प्रभारी परमजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और घर की छानबीन की। देखा कि टीवी की आवाज बहुत तेज थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस दो बाइक सवार चार युवकों की तलाश में भी जुट गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देसराज भी मौके का मुआइना करने पहुंचे।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले ही किराए पर लिया था मकान

पंजाब के ब​ठिंडा में महिला की हत्या, पुलिस को मामले की जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दी जानकारी में युवक ने बताया कि परमजीत कौर डेढ़ माह पहले ही उनके मकान में किराये पर रहने आई थी। पहले मृतका अपने पति और बेटे के साथ रही रही थी, लेकिन बाद में वह और उसका बेटा ही रहता था। पति कभी कभार आता था। दो दिन पहले ही वह अपने बेटे को ससुराल छोड़कर आई थी।

युवक ने बताया कि परमजीत का एक रिश्तेदार दोधी पाल सिंह उर्फ काला अकसर उससे मिलने के लिए आता था। वहीं, मकान के निचले हिस्से में किराए पर रह रहे युवक ने बताया कि मकान पंजाब पुलिस से एएसआई पद से रिटायर्ड हुए मलकीत सिंह का  शुक्रवार शाम को परमजीत घर पर अकेली थी। शाम के वक्त व​ह बाहर घूमने के लिए निकला तो दोधी आया हुआ था और उसके साथ तीन अज्ञात लोग भी थे। 
विज्ञापन

दो युवकों को शव फैंकते हुए देखा गया

पंजाब के ब​ठिंडा में महिला की हत्या, मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवक ने बताया कि जब वह वापिस लौटा तो उसने कुछ शोर सुना। इधर उधर देखा तो दोधी और एक व्यक्ति नीचे बाइक के साथ खड़े थे और ऊपर देख रहे थे। कुछ अनहोनी की आंशका से वह पड़ोसियों को बुलाने लगा तो देखा कि दो युवक ऊपर से नीचे कुछ फेंक रहे थे। यह देखकर वह दौड़ा आया, इतने में वे दोनों युवक भी नीचे खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग गए। दोधी और उसके साथ खड़ा वो व्यक्ति भी फिर नजर नहीं आया।

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं, थाना प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा भी हो सकता है और जांच के बाद ही असलीयत सामने आएगी। महिला के ससुरालियों को सूचित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें