चंडीगढ़ सेक्टर 40 में दीपावली की सुबह हत्या से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपनी मां का गला काट दिया।
मृतका की पहचान सुशीला नेगी के ताैर पर हुई है। आरोपी मृतका का छोटा बेटा रवींद्र उर्फ रवि है। रवि यूनिवर्सिटी में काम करता है और मानसिक ताैर पर परेशान बताया जा रहा है। पुलिस माैके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
परिवार मूल रूप से गढ़वाल का रहने वाला है। हत्या के बाद फरार हुए आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी को गिरफ्तार करके चंडीगढ़ लेकर आ रही है।