फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में आशिक ने युवती को चाकू मार खुद निगला जहर

Mon, 13 Jun 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की को मारा चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर है। यहां आज सुबह एकतरफा प्यार में आशिक ने युवती को चाकू मार खुद जहर निगल लिया। वारदात, रेवाड़ी के हंसनगर में हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस फिलहाल कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय युवती एक एनजीओ में सर्वेयर का काम करती है, जबकि आरोपी बबलू (31) शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे छोड़ रखा है। युवती एनजीओ के सर्वे के लिए जा रही थी। वह जैसे ही हंस नगर फाटक के पास पहुंची तो युवक ने उसे रोककर पेट में चाकू मार दिया। आसपास के लोगों ने बबलू को पकड़ लिया लेकिन उसने जहर खा रखा था।

वह लोगों को धमकी देने लगा कि मैंने जहर खा रखा है, मुझे पकड़कर रखोगे तो तुम भी फंस जाओगे। यह सुनकर लोगों ने बबलू को छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बबलू ने एकतरफा प्यार में ऐसा कदम उठाया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें