फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर 5 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, निशानदेही पर उठाए 3 लोग

Mon, 13 Jun 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
बीएसएफ और तस्करी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएसएफ ने बॉर्डर पर 5 करोड़ की हेरोइन पकड़ी। साथ ही तस्करों की निशानदेही पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। बीओपी ओल्ड गजनीवाला के पास से हेरोइन बरामद की गई। वहीं, बीते दिन फाजिल्का में 75 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तरनतारन के पकड़े गए दो तस्करों की निशानदेही पर गांव गजनीवाला से तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए उठाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने ओल्ड गजनीवाला के पास व बीपी नंबर-214 के नजदीक से एक किलो हेरोइन का पैकेट बरामद किया। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ रुपये की कीमत है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने शनिवार रात को बीओपी सिवाना के पास दो पाक तस्करों को मार गिराने के अलावा 15 किलो हेरोइन व असलहा के साथ दो इंडियन तस्कर गुरदीप सिंह व बलजिंदर सिंह वासी तरनतारन को काबू किया था।

इन दोनों तस्करों ने पूछताछ के दौरान ममदोट के गांव गजनीवाला में रहने वाले तीन साथियों के बारे जानकारी दी। पुलिस ने रविवार की रात को गांव गजनीवाला से तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए काबू किया है। उक्त तस्करों से पुलिस और बीएसएफ को अहम जानकारी हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें