फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी तौलिये से बाहर आई मां की काली करतूत

Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरहम मां की करतूत देखिए, उसने अपनी नवजात बच्ची को मारकर शव तौलिये में लपेट कर फेंक दिया। गांव गढ़ शहजानपुर में टीडीआइ के नजदीक स्थित तालाब के पास एक नवजात बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन


तालाब के पास पशुओं को चरा रहे चरवाहों ने शव को देखकर सरपंच व पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

थाना सिविल लाइन के अंतर्गत सेक्टर-15 पुलिस चौकी पुलिस में नियुक्त जांच अधिकारी विकास ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया तथा नवजात के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मां ने तौलिये में लपेट कर फेंका था

जानकारी अनुसार गांव गढ़ शहजानपुर में टीडीआई के नजदीक स्थित तालाब के पास चरवाहे पशुओं को चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दूर से कपड़े में लिपटा कुछ दिखाई दिया, जिसके पास सूअर घूम रहे थे।

जब पास जाकर चरवाहों ने देखा तो उन्हें गुलाबी तौलिये में लिपटा हुए एक नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। देखने से लगता था कि बच्ची का जन्म तीन या चार दिन पहले हुआ होगा।

किसी कलियुगी ने मां ने ममता को तार-तार कर उसे जन्म देने के बाद फैंक दिया होगा। चरवाहों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें