फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में ट्रक में घुसी कार, मां और बेटे की मौत

Thu, 14 Jan 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बटाला में एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में मां और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार में सवार अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल मृतकों के रिश्तेदार ही बताए जा रहे हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस थाना सदर पुलिस ने बटाला में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार है। मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार पुत्र अजीत राम वासी भदरोड़ जम्मू अपनी मां विजय कुमारी और अन्य रिश्तेदार ममता, रजनी, मधु, दीपक मारुति कार से श्री हरगोबिंदपुर के गांव बरियार आ रहे थे।

गांव बरियार में राकेश कुमार की बहन रेखा पत्नी नरिंदर सिंह रहती है। जब उक्त छह लोग गांव सतकोहा से कुछ दूरी पर पहुंचे तो कार के आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी बीच कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार सीधा ट्रक में जा लगी।
विज्ञापन


टक्कर में कार चालक राकेश कुमार और उनकी मां विजय कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे अन्य लोग ममता, रजनी, मधु और दीपक घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस थाना सदर बटाला के एसएचओ कमलमीत सिंह ने बताया कि बटाला पुलिस ने मृतक के पिता अजीत राम के बयान पर ट्रक चालक जसकरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें