फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं लाई तो यूपी की विवाहिता जिंदा जलाई

Thu, 14 Jan 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न लाने पर यूपी के बागपत की युवती को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा में सोनीपत के गांव जाजल की है। मृत महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में जब परिजन पुलिस अधीक्षक से मिले तब जाकर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। राजकुमार निवासी गांव मोजिगाबाद नांगल, बागपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2009 में उसकी बहन अनीता की शादी जाजल निवासी यशपाल के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों की आर्थिक मदद भी की गई, लेकिन बहन की प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि मंगलवार को ससुराल के लोगों ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति यशपाल, सास संतो, ससुर सुखवीर और देवर तेजवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

शिकायत पर पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई
अनीता और यशपाल के दो मासूम लड़के हैं। राजकुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्हें पता चला कि अनीता को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया है तो वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे थे, लेकिन उन लोगों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद राजकुमार परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। एसपी के निर्देशों के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
- सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, गढ़मिरकपुर चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें