फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने अपने आशिक से लुटवाई बेटी की आबरू, चुप रही पर अब और नहीं

Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा)
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कलयुगी ने अपने प्रेमी से 7वीं में पढ़ने वाली बेटी की आबरू लुटवा दी। पहले तो बेटी चुप रही, लेकिन तंग होकर उसने बड़ा कदम उठाया। मामला हरियाणा के सिवानी मंडी का है। पुलिस का दी शिकायत में गांव बड़वा की छात्रा ने बताया कि टोहाना निवासी रमेश गांव बड़वा में मिस्त्री है। 
विज्ञापन


उसका पिता भी उसी के साथ मजदूरी करता था लेकिन करीब 7 साल पहले उसका पिता अचानक गायब हो गया जिसके बाद रमेश उनके घर आने-जाने लगा और उसके उसकी मां से अवैध संबंध बन गए। करीब 3 माह पूर्व वह घर में सोई हुई थी कि रमेश उनके घर आया और उससे अवैध संबंध बनाने लगा। 
विज्ञापन

घटना के बाद से मां व प्रेमी फरार

रेप - फोटो : Demo Pic
उसने जब मना किया तो उसकी मां आ गई तथा उसे रमेश के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए कहा और बताया कि एक बार में क्या बिगड़ जाएगा तेरा। तब वह मां की बात मान गई। जिसके बाद उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। रमेश ने गत दिनों दोबारा उससे गलत काम करने की बात कही, तब वह घर से भाग आई और उसने पड़ोसी का फोन लेकर पूरा मामला अपने नाना-नानी को बताया। 

उसके नाना-नानी उसे पुलिस थाने लेकर आए। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर उसकी मां व टोहाना निवासी रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन ने बताया कि छात्रा की फरार मां व प्रेमी रमेश को काबू करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें