फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी के अवैध संबंधों में रोड़ा बनी मां की हत्या, मामला दर्ज

Wed, 15 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
कंधवाला रोड स्थित चंडीगढ़ मोहल्ले में शादी के पांच माह बाद ही नवविवाहिता और उसके देवर के बीच संबंध बन गए। संबंध में रोड़ा बनने पर विवाहिता शालू ने देवर पंकज के साथ मिलकर सास स्नेहलता बीती 1 मई को हत्या कर दी। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया था। मृतका के बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जांच जारी रखी और 13 नवंबर को जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों पर थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे पंकज व बडे़ बेटे रिंकू की पत्नी शालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी राकेश कुमार पुत्र रविकांत ने बताया कि मेरे भाई पंकज कुमार व मेरी पत्नी शालू के कथित तौर पर संबंध थे और इस बात का पता दोनों ने मिलकर 1 मई 2017 को उसकी मां की हत्या कर दी थी। राकेश ने बताया कि घटना वाले दिन पंकज और शालू घर पर ही थे। वह और उसका सबसे छोटा भाई बन्नी काम पर गए हुए थे। राकेश ने बताया कि मां के संस्कार के दौरान शमशान घाट पर लोगों ने उसकी मां के गले में निशान तथा चेहरे पर सूजन देखी। परिजनों को उस समय ही हत्या की आशंका हुई लेकिन कोई खुलकर नहीं बोला। 

राकेश ने बताया कि माता के अंतिम अरदास के बाद जब उसने अपने छोटे भाई पंकज को एकांत में ले जाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्याकांड में अपनी भाभी शालू के शामिल होने का खुलासा करते हुए सारी कहानी उगल दी। इसके बाद थाना नंबर 2 की पुलिस को शिकायत देते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। तत्कालीन थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने जांच शुरू करते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला देवर-भाभी के बीच संबंधों का बताया था। इसी आधार पर मामले की जांच जारी रही और गहराई से की गई पड़ताल में सामने आया कि घटना वाले दिन पंकज और शालू घर पर ही थे। स्नेहलता नेदोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर दोनों ने स्नेहलता से मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी चंदशेखर ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें