फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहुओं ने अपनी 75 साल की सास को दी ऐसी मौत, देखकर बेहोश हो गया बेटा

Fri, 15 Dec 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
जलती हुई महिला
विज्ञापन
दो बहुएं अपनी 75 साल की सास की कातिल बन गईं। उन्होंने बुजुर्ग को ऐसी दर्दनाक मौत दी, हाल देखकर बेटा बेहोश हो गया। घटना हरियाणा के भिवानी की है। तोशाम के गांव शिमलीवास में बहुओं द्वारा सास को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर दो पुत्रवधुओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पिछले आठ साल से अपनी बेटी के पास रह रही थी और 10 दिन पहले ही अपने बेटों के पास आई थी।

मृतका की बेटी ने मामले में दो भाभियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि मृतका की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की बेटी ने बताया क्या और कैसे हुआ?

महिला की मौत
मृतका जानकी देवी की बेटी राजपति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि परिवार में दो बहनें व तीन भाई हैं। सभी शादीशुदा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माता को कोई भाई नहीं रख रहा था।

ऐसे में माता जानकी आठ साल से मेरे पास ही रहती थी। 28-29 नंवबर को भतीजे-भतीजी की शादी के चलते भाई मां को गांव लेकर गया था। स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी राजपति ने बताया कि शादी में आने पर मालूम हुआ कि दो भाभियों ने मेरी माता को काफी परेशान कर रही थीं।

12 दिसंबर की रात को भाई का फोन आया कि माता को चूल्हे पर शरीर सेंकते हुए कपड़ों में आग लग गई, जिससे पैर जल गए। आकर देखा तो एंबुलेंस में माता का शव रखा हुआ था और पूरा शरीर आग में झुलसा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें