फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: इश्क में अंधी मां हुई बेरहम, 11 महीने की बच्ची का किया ये हाल... पूरा गांव थाने के बाहर पहुंच गया

Thu, 07 Dec 2023 12:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

महिला के पति ने अपनी पत्नी को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में इश्क में अंधी मां ने खौफनाक कदम उठा लिया। यहां के थाना लोपोके के गांव कक्कड़ की रहने वाली लक्ष्मी (25) ने अपनी 11 महीने की बेटी की हत्या कर दी। उसका प्रेम प्रसंग गांव के एक युवक के साथ चल रहा था। आरोपी महिला पूरे परिवार को नींद की गोली खिलाकर अपने कथित आशिक के साथ फरार हो गई।

विज्ञापन


आरोपी महिला ने अपनी 11 माह की बच्ची को भी नींद की गोली दी। बच्ची की उम्र छोटी होने के कारण उसकी जान चली गई। परिवार और ग्रामीणों ने थाना के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद थाना लोपोके की पुलिस ने मृतक बच्ची की मां को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला का नाम लक्ष्मी है। उसकी करीब डेढ़ साल पहले हीरा के साथ शादी हुई थी। हीरा सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव के एक युवक से थे। इस संबंध में उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। रात में पत्नी ने पूरे परिवार और 11 महीने की बच्ची को नींद की गोली दूध में पिला दी। परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। मगर बच्ची की उम्र कम होने के कारण उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें