फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की हत्या, दूसरी पत्नी ने की वारदात, मरने से पहले कहा था- वो मारना चाहती

Thu, 07 Dec 2023 11:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिकायतकर्ता नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। दो दिसंबर को उनके पिता ने फिर उन्हें कहा कि परमजीत कौर उसे मारना चाहती है। मगर उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की उसकी दूसरी पत्नी ने ही हत्या कर दी। कंबो थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस हत्याकांड में शामिल एक लड़की समेत दो लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे नरिंदर सिंह के बयान पर दूसरी पत्नी समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नौशहरा खुर्द शर्मा कालोनी निवासी नरिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता भाग सिंह 2012 में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर 2002 को उनकी माता बलविंदर कौर की मौत हो गई। इसके बाद उनके पिता ने 2007 में परमजीत कौर से शादी कर ली और उनके ही साथ घर की ऊपरी मंजिल में रहने लगी। पिता भाग सिंह ने उन्हें बताया कि परमजीत कौर उन्हें तंग करती है और उन्हें मार देना चाहती है।

शिकायतकर्ता नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। दो दिसंबर को उनके पिता ने फिर उन्हें कहा कि परमजीत कौर उसे मारना चाहती है, क्योंकि परमजीत कौर ने रसूलपुर कलर फाटक निवासी मनजीत सिंह की लड़की माही को पास रख लिया है। तब भी पिता की बात पर बहुत ध्यान नहीं दिया और अपनी पत्नी पलविंदर कौर के साथ कहीं काम के सिलसिले में चला गया। उसी दिन दो दिसंबर की दोपहर दो बजे उन्हें अपने पड़ोसी का फोन आया कि पिता ठीक नहीं हैं। जब वे घर पहुंचे तो पाया कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। विसरे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मृतक की पत्नी परमजीत कौर, मनजीत सिंह और मनजीत की लड़की माही के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें