फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे नहीं थे तो घर पर दाई से कराई डिलीवरी, पत्नी-बच्चे की मौत

Fri, 22 Apr 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी की अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए पैसे नहीं थे तो घर पर दाई से ही डिलीवरी करा दी। नतीजा, पत्नी और बच्चे दोनों की मौत। घटना जालंधर के बस्ती मिट्ठू इलाके की है। पीड़ित व्यक्ति ने थाना बस्ती वाला में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीडि़त परिवार के साथ आए भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर ने दाई के खिलाफ केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती मिट्ठू निवासी मंगा राम की पत्नी रीना गर्भवती थी। उसके पास अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए पैसे नहीं थे।

एक जानकार ने कृष्‍णा दाई के बारे में बताया, जो घर पर ही डिलीवरी करती है और पैसे कम लेती है। मंगा राम ने पत्नी को अस्पताल न ले जाकर दाई से डिलीवरी करा दी, लेकिन डिलीवरी के बाद बच्चे और पत्नी दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद मंगा राम ने दाई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वहीं, दाई का कहना है कि उसने डिलीवरी नहीं की। उसने तो रीना की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें