फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे मां और बेटे की दुर्घटना में मौत, कार चालक हिरासत में

Sun, 30 Oct 2022 10:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

थाना सदर के एएसआई सुखजिंदर सिंह बताया कि मां-बेटे के शवों को बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। कार को कब्जे लिया गया है। चालक को भी हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बटाला में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला में अमृतसर रोड बाईपास के गांव धीर के मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गुरसाहिब सिंह (15) और परमजीत कौर (35) के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक परमजीत कौर के रिश्तेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि हर रविवार परमजीत कौर और उसका बेटा गुरसाहिब सिंह निवासी गांव सुदैमुबारक कुलियां गुरुद्वारा श्री ओठियां साहिब माथा टेकने जाते थे और हर बार की तरह इस रविवार को भी वह अपने गांव से मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। दोनों मां-बेटा जब हाईवे पर चढ़े तो पीछे से अमृतसर की तरफ से एक तेज रफ्तार ब्रेजा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में थाना सदर के एएसआई और जांच अधिकारी सुखजिंदर सिंह बताया कि दोनों मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। इसके अलावा कार को अपने कब्जे में लेकर और चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें