फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला जेल में तलाशी अभियान: दो वार्डर और ASI नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, कैदियों के पास मोबाइल मिले

Sun, 30 Oct 2022 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

तलाशी अभियान में एसपी (सिटी), एसपी (ट्रैफिक), 20 थानों के प्रभारी, विभिन्न डीएसपी भी शामिल रहे। इस दौरान नशा तस्कर सुखदीप सिंह निवासी टोहाना, शत्रुघ्न कुमार निवासी मालेरकोटला और गुरजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब को तीन की-पैड मोबाइल और एक सिम कार्ड के साथ दबोचा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला केंद्रीय जेल में तलाशी अभियान के दौरान रविवार को दो जेल वार्डर और पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) के एक एसआई को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, अंडर ट्रायल तीन नशा तस्करों से तीन की-पैड मोबाइल भी मिले हैं। पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर बताया कि चेकिंग के दौरान जेल वार्डर नरेश कुमार व राजीव कुमार और एसआई को नशीले पदार्थों के साथ दबोचा गया। 

विज्ञापन


आरोपियों से जर्दे की पुड़िया और बीड़ी के बंडल मिले हैं। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को एसटीएफ के हवाले किया गया। तत्काल प्रभाव से जेल वार्डरों को निलंबित कर दिया गया है। बैंस के मुताबिक मिशन क्लीन जेल आगे भी जारी रहेगा। रविवार को एसएसपी दीपक पारिक व जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाणा की अगुवाई में 350 पुलिस व जेल मुलाजिमों ने पटियाला जेल में करीब चार घंटे तलाशी अभियान चलाया। 

रविवार सुबह करीब छह बजे अभियान शुरू हुआ, जो सवा 10 बजे तक चला। इस दौरान जेल के सभी सेल और बैरक की तलाशी ली गई। अभियान में एसपी (सिटी), एसपी (ट्रैफिक), 20 थानों के प्रभारी, विभिन्न डीएसपी भी शामिल रहे। इस दौरान नशा तस्कर सुखदीप सिंह निवासी टोहाना, शत्रुघ्न कुमार निवासी मालेरकोटला और गुरजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब को तीन की-पैड मोबाइल और एक सिम कार्ड के साथ दबोचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें