फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में खौफनाक घटना: मां और बेटे ने एक साथ मौत को चुना, खुदकुशी के पीछे बताई जा रही ये वजह

Sat, 02 Oct 2021 01:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (पंजाब)

सार

हरियाणा के झज्जर जिले में मां और बेटे ने एक साथ मौत को चुना। घटना गांव डीघल की है। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। वहीं पूरे गांव में सनसनी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव डीघल में घरेलू कलह से परेशान मां और बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खौफनाक कदम उठाते वक्त घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। दोपहर बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे तब घटना का पता चल सका। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि परिवार में किस बात को लेकर कलह थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। शनिवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव डीघल निवासी सुशीला (44 ) पत्नी धर्मबीर व उसका बेटा सचिन (24) घरेलू कारणों के चलते परेशान थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक कमरे के अंदर मां ने पंखे से व बेटे ने दीवार में लगे रोशनदान से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दिए बयान में सचिन के मामा ने बताया कि दोनों घरेलू कलह की वजह से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण भी मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला का पति धर्मवीर ट्रक चलाता हैं और उसका एक छोटा बेटा भी है। मृतक सचिन गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करता था।

घरेलू कारणों के चले मानसिक रूप से परेशान मां और बेटे के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मां और बेटा घरेलू कारणों के चलते परेशान थे। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। - शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें