आरोपी ने अपनी पहचान गांव चिटाना निवासी कपिल के रूप में दी। आरोपी हत्या और लूटपाट की कई वारदतों में नामजद है। आरोपी ने बताया कि वह संदीप चिटाना गैंग का सदस्य है और फिलहाल शरद पांडे गैंग के साथ मिलकर काम करता था। वह लखनऊ के कुख्यात बदमाश शरद पांडे और अन्य साथियों के साथ मिलकर लग्जरी गाड़ियां लूटता था और फर्जी कागजात तैयार कर नागालैंड में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
उम्रकैद की हो चुकी है सजा, पैरोल के बाद नहीं लौटा जेल
कपिल को सिटी थाना सोनीपत में अक्तूबर 2014 में दर्ज हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। 18 जनवरी 2018 को जींद जेल से वह 20 दिन की पैरोल हासिल करके बाहर आया था और उसके बाद फरार हो गया था। कपिल पर सोनीपत पुलिस ने 25 हजार और दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।
इन वारदातों में नामजद रहा है कुख्यात कपिल
- पांची जाटान निवासी नरेश उर्फ बांदरी से झगड़ा होने पर उसकी फरीदाबाद में हत्या कर दी थी।
- डेढ़ साल पहले साथी शरद पांडे, विजय व नरेश उर्फ बांदरी के साथ मिलकर दिल्ली के एम्स क्षेत्र में फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी।
- डेढ़ साल पहले ही कपिल ने विजय, सुमित उर्फ विक्की, शरद पांडे के साथ मिलकर दिल्ली एयरपोर्ट के पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी।
- 2018 में साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास से एक मारुति ब्रेजा गाड़ी छीनी थी।
- 2018 में दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी भी छीनी।
- 2018 में दिल्ली के धौलाकुआं इलाके से भी एक इनोवा गाड़ी छीनी थी।
- 2018 में वसंत कुंज इलाके से एक हुंडई क्रेटा गाड़ी छीनी।
- साथियों के मिलकर अलीपुर दिल्ली थाना क्षेत्र से एक कार छीनी थी। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
- आरोपी ने दिल्ली क्षेत्र में करीब आधा दर्जन वारदात करना स्वीकार किया है। दिल्ली पुलिस की मदद से उनका पता लगाया जाएगा।
संदीप के एनकाउंटर के बाद विक्की संभाल रहा गिरोह की कमान
गिरफ्तार आरोपी कपिल चिटाना ने खुलासा किया है कि वह संदीप चिटाना गिरोह के लिए काम करता था। संदीप का एनकाउंटर होने के बाद सुमित उर्फ विक्की चिटाना, काली, विजय व अन्य साथी उस गिरोह को चला रहे हैं। फिलहाल गिरोह की कमान विक्की चिटाना के हाथ में है।