फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता चुराई में मिली स्कूटी को लेकर बैठी पंचायत, दुल्हन के भाई को मारी गोली, पढ़ें क्या है माजरा

Tue, 24 Dec 2019 06:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक अजीब मामला सामने आया है। शादी समारोह में जूता चुराई के बाद इनाम में मिली स्कूटी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पंचायत बुलानी पड़ी।वहीं पंचायत में दुल्हन के भाई को गोली मार दी गई। आगे पढ़िए आखिर माजरा क्या है।

विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस के अनुसार, जाकिर कॉलोनी निवासी शहनाज पुत्री बशीर मलिक की शादी 22 दिसंबर को शहजाद निवासी सैदपुर के साथ हुई थी। इस दौरान दुल्हन शहनाज के भाई फिरोज (32) की बेटी ने दूल्हे का जूता चोरी कर लिया। जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने जूता चोरी करने के बदले में नई स्कूटी दी। इस दौरान विवाहिता के भाई ने दूल्हा पक्ष के लोगों से कहा कि हमारा स्कूटी लेने का हक नहीं है। जिसके बाद दुल्हन के भाई फिरोज ने अपने बहनोई जाकिर निवासी जाकिर कॉलोनी को यह स्कूटी दे दी। फिरोज के दूसरे बहनोई शमशाद निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर ने विरोध करते हुए कहा कि स्कूटी एक को नहीं दी जानी चाहिए।

वहीं सोमवार रात इस मामले में पंचायत हुई। जिसमें दुल्हन के भाई फिरोज ने अपने दोनों बहनोई से कहा कि स्कूटी उसके पास रहेगी और वह दोनों बहनोई को 30- 30 हजार रुपये देगा। इस पर विवाद शुरू हो गया। शमशाद ने अपने साले फिरोज को गोली मार दी और धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फिरोज को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि फिरोज के जांघ में गोली लगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। 

उधर, एसओ प्रशांत कपिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शादी समारोह में जूता चुराई में मिली स्कूटी को लेकर विवाद हुआ था।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें