फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड विनोद मित्ताथल का है साथी

Mon, 23 Dec 2019 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश।
विज्ञापन

बदमाश विनोद मित्ताथलिया का साथी और 50 हजार का इनामी बदमाश प्रेम गोपालवास को सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाश प्रेम पर लूट, डकैती के 11 केस दर्ज हैं। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भिवानी के गांव मित्ताथल निवासी बदमाश विनोद ने गैंग बनाकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हत्या, लूट, डकैती की अनेक वारदातों को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


विनोद मित्ताथल को भिवानी पुलिस ने 20 मई को गिरफ्तार किया। विनोद की ही गैंग में शामिल गोपालवास निवासी प्रेम कुमार भी लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस महानिदेशक ने 50 हजार का इनाम घोषित किया। भिवानी सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली कि बदमाश प्रेम कुमार लोहारू में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने लोहारू में घेरेबंदी कर प्रेम को गिरफ्तार किया।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उस पर 11 केस दर्ज हैं। जिनमें पांच गंभीर अपराध है। वह विनोद मित्ताथलिया के साथ भी लूट, डकैती जैसी वारदात को अंजाम दे चुका है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को सीआईए टीम को सूचना मिली कि बदमाश प्रेम राजस्थान से लोहारू आया है। जिसके बाद सीआईए टीम ने घेरेबंदी कर उसे दोपहर करीब दो बजे गिरफ्तार किया। सीआईए के कार्यकारी इंचार्ज कर्मबीर ने बताया कि बदमाश प्रेम को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बदमाश को पकड़ने वाली टीम में एएसआई विनोद, एचसी अमित कुमार, सिपाही सुमेर, सिपाही राकेश, ईएचसी बिजेंद्र शामिल रहे।

पहले पिस्तौल दिखाकर करता था लूट, 2019 में बदला तरीका
प्रेम कुमार और उसके साथी पहले पिस्तौल दिखाकर राहगीरों को लूटते थे। अधिकतर वारदात को ऐसे ही अंजाम दिया। मगर 2019 में उसने तरीका बदला। उसने एक युवती को गैंग में शामिल किया और पैसे वाले युवाओं को फोन पर दोस्ती के बहाने बुलाकर उन्हें किडनैप कर उनकी अश्लील फोटो खिंचकर उन्हें ब्लैकमेल करने का तरीका अपनाया।

युवती युवकों से फोन पर दोस्ती करती और फिर मिलने के बहाने बुलाती। जहां से प्रेम और उसके साथी युवक का अपहरण करते। पिस्तौल दिखाकर, डराकर उससे अश्लील हरकतें करवाते। हरियाणा ही नहीं राजस्थान के युवकों को भी निशाना बनाया।

ये दर्ज है मुख्य मुकदमें
  • पांच मार्च 2019 : हरियावास गांव के युवक को लड़की से बातचीत के बहाने अपहरण किया और फिर ब्लैकमेल कर तीन लाख 73500 रुपये ऐंठे। इसमें धारा 342, 364ए, 384, 388, 392, 506, 34 भारतीय दंड संहिता व धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत बहल थाना में केस दर्ज हुआ।
 
  • 21 फरवरी 2019 : लड़की से दोस्ती के बहाने ही राजस्थान के जिला चुरु गांव हमीरवास के एक युवक को भिवानी बुलाकर उसका अपहरण और फिर ब्लैकमेल किया गया। जूई गांव के पास से अपहरण किया गया। एटीएम कार्ड छीन लिए गए। अश्लील फोटो खिंचे गए। जिनके सहारे ब्लैकमेल किया गया। करीब एक लाख रुपये लूट और सोने की अंगूठी, चेन लूटी।
 
  • 09 अप्रैल 2018 : गांव बापोड़ा में गोयल ऑयल उद्योग तेल मील के संचालक हनुमान प्रसाद से तोशाम बाईपास नहर के पास मारपीट कर ब्रेजा गाड़ी और नकदी छीनी।
 
  • दो अप्रैल 2019 में धारा 379बी और शस्त्र अधिनियम के तहत तोशाम थाना में केस दर्ज हुआ।
  • 17 मई 2018 : देर रात माई कलां निवासी मोहित नामक युवक को पिस्तौल दिखाकर 10 हजार की नकदी, चांदी की अंगूठी, दो मोबाइल छीने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें