गन प्वाइंट पर लूट की बड़ी वारदात अंजाम दी गई। लुटेरे करीब एक करोड़ 33 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं। वारदात चंडीगढ़-पटियाला हाईवे पर बनूड़ के पास चितकारा यूनिवर्सिटी के सामने अंजाम दी गई।
कैश वैन एक्सिस बैंक की बताई जा रही है। वह एटीएम ने पैसे डालने के लिए निकली थी कि यूनिवर्सिटी के बाहर वैन को लुटेरों ने घेर लिया। उन्होंने पिस्तौलें व बंदूकें तानकर सभी को बाहर निकाला और वैन से बैग ले उड़े।