फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फोन कॉल से रहें सावधान! बस इतना कहते ही युवक के खाते से गायब हो गए 47 हजार

Sun, 26 May 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोगों की तमाम सजगता के बाद भी बैंक खातों से पैसे कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। फोन कॉल्स के द्वारा ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। खाते से पैसे गायब करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

विज्ञापन


हरियाणा के हिसार के अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने ऐसा ही एक और मामला दर्ज किया है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जीत धर्मकांटा के प्रभजोत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके खाते से किसी ने 47400 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रभजोत ने कहा कि अर्बन एस्टेट स्थित एसबीआई शाखा में उसका खाता है। 23 मई को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कहा कि आपके अकाउंट से जो पैसे कट रहे हैं और इतना कहते ही उसने फोन काट दिया। प्रभजोत ने अकाउंट चेक किया तो 7900 रुपये कटे हुए थे। 
विज्ञापन


वह कुछ ही देर में बैंक में पहुंच गया लेकिन तब तक उसके अकाउंट से छह बार 7900-7900 रुपये कट चुके थे। प्रभजोत ने बताया कि उसके खाते से कुल 47400 रुपये निकाल लिए गए जबकि उसका एटीएम और पिन नंबर उसके पास ही थे। जांचकर्ता एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें