फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी कांस्टेबल को कार के बोनट पर घुमाते रहे युवक

Thu, 02 Jan 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष को मनाने का जनून 31 दिसंबर कर रात युवकों पर इस कदर चढ़ा बोला, कि उन्होंने वर्दी की भी परवाह न करते हुए महिला कांस्टेबल को कार के बोनट पर गिरकर 10 मिनट तक बेखौफ सड़क पर घुमाया।
विज्ञापन


इतना ही नही नशे में धुत इन युवकों ने महिला कांस्टेबल चिखों की परवाह न करते उल्टा उसके साथ मारपीट करने में भी नहीं घबराए।

घटना 31 दिसंबर रात दो बजे की है कि जब ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सोनिया बानकर रात को ड्यूटी  करके अपने घर वापिस मनीमाजरा जा रही थी, तो उस दौरान माड़ी वाला टाउन में दो जैन कार में सवार दो युवकों ने पहले उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

उसके महिला कांस्टेबल ने गिरने के बाद जब उठ कर विरोध जताया हुए कार के सामने आई तो कार चालक युवकों ने उस पर कार की टक्कर मारते हुए उस पर कार चिढ़ाने की कोशिश की। जिससे महिला कांस्टेबल कार के बोनट पर गिर गई। उसके बाद युवकों ने कार भाग ली।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने हालांकि बोनट पर गिरते ही वाइपर पकड़ कर अपनी जान बचाई ली। उसके बाद भी इन युवकों ने कार नहीं रोकी और कार को 150 गज तक भाग कर महिला कांस्टेबल को ले गए।

पहले तो युवकों ने कार की कई बार ब्रेकमार कर उसको गिराना चाहा। जब कांस्टेबल सोनिया कार से नही गिरी तो कार में चालक के साथ बैठे युवक इंद्रजीत ने कार से उतरकर के साथ मारपीट करके नीचे खींच ले लाया।

इसके बाद भी कांस्टेबल ने हिम्मत नही हारी और एक इंद्रजीत पकड़ लिया। इस दौरान फिर कुछ राहगीर लोग इकट्ठे हो गए । लोगों को देखकर कार चालक युवक नवदीप मौके से कार भाग कर ले गया।

मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि रात को दो बजे जेडब्ल्यू मेरिट से अपने ड्यूटी खत्म करके सोनिया अपने महिला साथ पूनम के साथ मनीमाजरा शांति नगर गली नंबर 9 में अपने घर जा रही थी।

इस दौरान ने माड़ी वाला टाउन की रहने वाले महिला साथी पूनम को उसके घर के बाहर उतरा कर जैसे ही माड़ी वाला टाउन के गुरुद्वारा के सामने पहुंची। उसको पीछे से जैन कार में आ रहे युवकों ने टक्कर मार दी।

टक्कर में गिरने के बाद विरोध जताने उठी कांस्टेबल पूनम को फिर कार चालक युवकों ने टक्कर मार कर बोनट पर गिरा दिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवकों इंद्रजीत को रात मौके पर ही पूनम ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि युवक कार चालक युवक नवदीप को पुलिस ने बुधवार को सुबह गिरफ्तार किया था।

थाना पुलिस ने दोनों युवकों पर हिट एंड रन के साथ साथ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है। दोनों युवकों को बुधवार कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट में दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए कार चालक युवक नवदीप ओल्ड एनएसी आफिस मोहल्ला मनीमाजरा का रहने वाला है। जोकि सीसीटीवी लगाने वाले कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


जबकि कार में बैठ युवक और कांस्टेबल से मारपीट करने वाला युवक इंद्रजीत माड़ी वाला टाउन का रहने वाला है। जोकि बीए का स्टूडेंट बताया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें