फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 25 Oct 2014 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग 18 वर्षीय युवती ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक लड़की को आरोपी लड़के ने ही भाखड़ा नहर से बाहर निकाला। घटना पंजाब के पटियाला जिले के अबलोवाल की है।
विज्ञापन


18 साल की युवती ने छेड़खानी से तंग होकर शुक्रवार रात भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। फिलहाल युवती राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है और उसकी हालत गंभीर है। उसका मेडिकल करा लिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस मामले में आगे कार्रवाई करेगी।

मामले के जांच अधिकारी संबंधित बख्शीवाला थाने के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि 18 साल की युवती ने शुक्रवार रात पास ही में पड़ती बाबू सिंह कालोनी के सामने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


उसे युवक रूबन ने बचा लिया। गंभीर हालत में युवती को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसने पुलिस को दिए अपने बयान में रूबन पर ही उसके साथ छेड़खानी करने के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी युवक ने ही युवती को बचाया

युवती के अनुसार छेड़खानी से तंग आकर वह नहर में कूदी थी। पुलिस के मुताबिक युवती को रूबन ने ही भाखड़ा नहर से बाहर निकाला, जो उस समय उसके साथ मौके पर मौजूद था।

एएसआई भूपिंदर सिंह ने कहा कि युवती का मेडिकल करा दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही नौजवान के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि लड़के व लड़की के आपस में संबंध में थे। बाद में किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई, जिसके चलते युवती ने छलांग लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें