फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल की 'ऑर्बिट बस' में फिर महिला से छेड़छाड़

Sat, 23 May 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री की ऑर्बिट बस कांड का विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इसी बस में एक बार फिर एक महिला छेड़छाड़ की शिकार बनीं।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार दोपहर पंजाब के लुधियाना से होशियारपुर जाने वाली ऑर्बिट बस में एक व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर ड्राइवर ने बस को समराला चौक पर रोककर साइड लगा दिया।

ड्राइवर ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसीपी सेंट्रल सतीश मल्होत्रा, थाना डिवीजन तीन के एसएचओ रणधीर सिंह, ट्रैफिक जोन इंचार्ज इंस्पेक्टर रंजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक ने कहा कि उसका हाथ गलती से महिला को लग गया था। इसके बाद वह माफी मांग वहां से चला गया।
विज्ञापन

व्यक्ति ने महिला से सबके सामने सामने माफी मांगी

लुधियाना से होशियारपुर जाने वाली ऑर्बिट बस में शुक्रवार सुबह एक महिला अपनी मां के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान ढोलेवाल पुल के पास से एक व्यक्ति बस में सवार हो गया।

इस दौरान व्यक्ति की आंख लग गई और उसका हाथ गलती से महिला को लग गया। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद ही ड्राइवर ने समराला चौक में बस साइड पर लगा दी। उसने खुद ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर सारा मामला जाना।

उसके बाद पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ की। महिला ने खुद के साथ छेड़छाड़ महसूस की। उसके बाद व्यक्ति ने महिला से सबके सामने सामने माफी मांगी।

थाना डिवीजन तीन के एसएचओ रणधीर सिंह ने कहा कि ऑर्बिट बस में सवार व्यक्ति का हाथ गलती से महिला को लग गया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने माफी मांग ली और महिला मामला खत्म कर वहां से चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें