फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडाः नशे में टल्ली हेड कांस्टेबल ने नर्सिंग छात्रा से की छेड़छाड़, भड़के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Fri, 28 Jun 2019 03:36 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में तैनात एक हेड कांस्टेबल द्वारा शराब के नशे में धुत होकर नर्सिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे अंदर आरोपी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा एक्शन किया जाएगा। सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल में स्थित कैदी वार्ड में मंगलवार रात को पंजाब पुलिस का हैंड कांस्टेबल जसविंदर सिंह तैनात था।
विज्ञापन


देर रात वार्ड में दाखिल एक कैदी को दवा देने के लिए नर्सिंग छात्रा गई थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एचसी जसविंदर सिंह शराब के नशे में नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने शोर मचाया तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने बचाने का प्रयास किया। इस पर उसनेस्टाफ नर्स से भी छेड़छाड़ की। इजसके बाद वार्ड में हंगामा हो गया और स्टाफ नर्स ने ईएमओ की ड्यूटी पर तैनात डॉ. जोबनप्रीत सिंह को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। 

इसके बाद इमरजेंसी से मेल स्टाफ को भेजकर पुलिस कर्मी को नीचे ला गया और सिविल अस्पताल पुलिस चौकी की मौजूदगी में उसका मेडिकल किया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।न पूरे मामले की एसएमओ को भी अवगत करवाकर आरोपित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के दो दिन बीतने के बाद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात को लेकर वीरवार को महिला स्टाफ ने अपना गुस्सा अस्पताल के डाक्टरों व पीसीएमसीए के पास जाहिर किया।
विज्ञापन


इससे बाद डाक्टरों ने एसएमओ से बात कर एसएसपी बठिंडा को पत्र लिखकर पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की। एसएमओ डॉ. सतीश गोयल ने कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपी  पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा स्टाफ व डाक्टर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। एसएसपी बठिंडा डॉ. नानक सिंह ने बताया मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मी पर आरोप साबित होते है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें